आज का दिन है तमन्नाये जवां तेरे लिए
आज मसरूर है तसकीने जहाँ तेरे लिए
लेकिन इस वक़्त के क़दमों का भरोसा क्या है
कब बदल जाएँ हवाओं का भरोसा क्या है
क्या पता कल तेरा हमराज़ कोई हो कि न हो
और शफ़क़त भरी आवाज़ कोई हो कि न हो
ये भी मुमकिन है कि नाराज़ हो कुदरत तुझसे
छीन ली जाये तबस्सुम कि भी नेमत तुझसे
तीर सीने में रहे पाँव में ज़ंजीर रहे
दस्ते ज़ुल्मात में बेशक तेरी तकदीर रहे
ग़म न कर अपने लिए आप मसीहा हो जा
तोड़ दे बांध उबलता हुआ दरिया हो जा
No comments:
Post a Comment